Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
NEWS
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 सितबंर 2021। मेरा देदीप्यमान श्रीडूंगरगढ़ विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें महेश जोशी प्रथम स्थान पर रहे तथा द्वितीय स्थान पर महावीर सारस्वत रहें। प्रतियोगिता में तृतीय स्थान पर श्रीमती मीनू बलदेवा व सुश्री दिव्या सोनी संयुक्त रूप से रही। गुणीजन सम्मान समारोह समिति द्वारा आयोजन किया गया जिसमें कुल 43 प्रतिभागियों ने भाग लिया। समिति के अध्यक्ष महावीर माली ने बताया कि सभी पुरस्कार विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर हिन्दी दिवस के दिन सम्मानित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में आए सभी निबंध श्रीडूंगरगढ़ की स्मृतियों को तरोताजा करते हैं। इनको एक संग्रह के रूप में प्रकाशित किया जाएगा। समिति के संयोजक चेतन स्वामी ने बताया कि संस्था अनेक सांस्कृतिक-साहित्यिक प्रतियोगिताओं का आयोजन विद्यार्थियों के लिए भी करेगी।