Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
NEWS
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 सितंबर 2021। वीर बिग्गाजी रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता का महोत्सव गांव रिड़ी में रविवार रात प्रारम्भ हो गया है और 64 टीमों के इस शानदार आयोजन में युवाओं का जोश देखते ही बन रहा है। रिड़ी गांव सहित आस पास के गांवो से भी ग्रामीण रोमांचक मैच देखने पहुंच रहें है और जमकर अपने पसंदीदा टीमों की हौसलाअफजाई कर रहें है। गांव में इस महोत्सव का उद्घाटन करते हुए सीओ श्रीडूंगरगढ़ दिनेश कुमार ने कहा कि कबड्डी हमारे देश की सांस्कृतिक धरोहर है और ये ग्रामीण स्तरीय आयोजन उसे संरक्षित रखने में कारगर प्रयास है जो सराहनीय है। सीओ ने कहा कि ग्रामीण युवाओं की शारीरिक दक्षता का मापदंड भी कबड्डी के खेल से हो जाता है जो कि उनके स्वास्थ्य व बेल्ट सर्विस की तैयारी में भी उपयोगी सिद्ध होती है। उद्घाटन समारोह में बीदासर के समाजसेवी नेमाराम जाखड़, तोलाराम जाखड़ भी उपस्थित रहें व खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलने की बात कही।

सभी का आभार रिड़ी सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़ ने प्रकट किया। रात मैदान पर 6 मुकाबले खेले गए तथा आयोजकों ने बताया कि मैदान पर खेलने वाले सातों खिलाड़ी एक ही गांव के होने चाहिए। रिड़ी गांव के युवा इस आयोजन की सभी व्यवस्थाओं को संपन्न करवाने में जुटें हुए है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव के युवाओं ने सीओ दिनेश कुमार का सम्मान किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव में कबड्डी आयोजन में 64 टीमें भाग ले रही है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रिड़ी में कबड्डी का शानदार आयोजन प्रारम्भ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़ ने सीओ सहित सभी अतिथियों का सम्मान किया।