Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
BIKE
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 सितंबर 2021। लखासर टोल पर अवैध रॉयल्टी वसूली के खिलाफ एकजुट हुए ट्रक चालकों ने खनन मंत्री के काफिले को टोल पर रोका। मंत्री प्रमोद भाया जैन सालासर बालाजी दर्शन के बाद बीकानेर की ओर जा रहें थे। यहां ट्रक यूनियन ने जोरदार नारेबाजी करते हुए मंत्री से शीघ्र राहत दिलवाने की मांग की। ट्रक यूनियन संघर्ष समिति के रामनारायण चौधरी और आरएलपी नेता डॉ. विवेक माचरा ने मंत्री को पूरी व्यथा सुनाई व ज्ञापन दिया। इन्होंने कहा कि सरकार तय मानकों पर आधारित रॉयल्टी लेने का सिस्टम बनाए अन्यथा उग्र आंदोलन किया जाएगा। माचरा ने शीघ्र ट्रक यूनियन चालकों की समस्याओं का नैतिक समाधान नहीं किए जाने पर मुख्यमंत्री का घेराव करने की बात कही। कांग्रेस नेता व लखासर सरपंच प्रतिनिधि गोवर्धन खिलेरी भी मौके पर मौजूद थे और उन्होंने मंत्री को ज्ञापन दिया और ट्रक चालकों से होने वाली अवैध वसूली बंद करवाने की मांग की। बता देवें मंत्री के प्रोटोकॉल में सीओ दिनेश कुमार व थानाधिकारी वेदपाल शिवराण पूरे दल बल के साथ मौके पर उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ट्रकों चालकों ने ट्रक खड़े कर नारेबाजी करते हुए किया प्रदर्शन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रदर्शनकारियों के आगे भारी पुलिस बल तैनात रहा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ट्रक यूनियन के रामनारायण चौधरी व आरएलपी नेता विवेक माचरा ने खनन मंत्री को बताई पूरी पीड़ा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंत्री के काफिले को देख कर ट्रक यूनियन ने न्याय मांगते हुए की नारेबाजी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खनन मंत्री ने ज्ञापन लिया व आश्वासन दिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारी पुलिस बल तैनात रहा।