Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
BIKE
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 सितंबर 2021। बरसात का दौर प्रारंभ होने के साथ ही बिजली का कहर भी टूट पड़ा है। क्षेत्र के गांव कोटासर की आथुनी रोही में आज दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से तीन गायों की मौत हो गई। किसान पुनमचंद पुत्र सुगनाराम मेघवाल की ढ़ाणी में बिजली गिरी और इसकी चपेट आने से तीन गायों की मौके पर ही मौत हो गई। बिजली के कहर ने गरीब किसान की आय का जरिया छीन लिया है। सरपंच शेरसिंह परिहार व भाजपा के नेता अगरसिंह परिहार ने प्रशासन से पीड़ित किसान को मुआवजा राशि देने की मांग की है।

ठुकरियासर में ट्रांसफार्मर पर गिरी बिजली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ठुकरियासर में हुई बूंदाबांदी के बीच आज जोहड़ के पास बने जल विभाग के ट्यूबवेल ट्रांसफार्मर पर आकाशीय बिजली गिरी जिससे ट्रांसफार्मर व इसके पास की केबल जल गई है। सरस सेना अध्यक्ष हनुमानसिंह गोदारा ने बताया कि इस ट्यूबवेल से ही पूरे गांव में पेयजल आपूर्ति की जाती है और बिजली विभाग व जलदाय विभाग इसे शीघ्र दुरस्त करें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुधारू पशुओं की मौत से किसान को हुआ नुकसान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसान को हुआ आर्थिक नुकसान।
श्रीडूगरगढ़ टाइम्स। गांव ठुकरियासर में ट्रान्सफार्मर पर गिरी बिजली।