Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
BIKE
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 सिंतबर 2021। बुधवार को नागरिक विकास परिषद में विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के सदस्यों ने संगठन का स्थापना दिवस मनाया। समारोह में विहिप के जोधपुर प्रांत के संगठन मंत्री ईश्वर ने सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि कृष्ण जन्माष्टमी को परिषद का स्थापना दिवस मनाते हुए सभी सदस्य कृष्ण के जीवन से धर्म व राष्ट्र प्रेम की सीख लेवें। ईश्वर ने कहा कि विहिप व बजरंग दल से जुड़कर नागरिक अपने गौरान्वित ईतिहास से ही परिचित नहीं होते वरन अपने धर्म व संस्कृति से जुड़ कर राष्ट्र प्रथम के भाव से जुड़ते है। ईश्वर ने हिन्दू संस्कृति में नारी सम्मान को पुन स्थापित करने व महिला सुरक्षा के प्रति सचेत होने की बात कही। उन्होंने संगठन की परंपरा शस्त्र पूजन का महत्व भी समझाया और संगठन के लिए समय निकालने की अपील सभी युवाओं से की। कार्यक्रम में प्रांत मंत्री बजरंग पालीवाल ने संगठन को मजबूत करने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करने की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष भंवरलाल दुगड़ ने की। समारोह में बजरंग दल के प्रखंड संयोजक नवरत्न सिंह राजपुरोहित ने सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया तथा विहिप व बजरंग दल के कार्य विस्तार पर सभी सदस्यों ने विस्तृत चर्चा में भाग लिया।