Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
BIKE
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 सितंबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ के गांवों में किसानों को भारी बिजली कटौती व बरसात की कमी से हुए नुकसान का सर्वे शीघ्र करने तथा फसल बीमा कंपनी का स्थाई कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ में खोलने की मांग आरएलपी नेता डॉ विवेक माचरा ने की। माचरा ने उपखंड अधिकारी डॉ दिव्या चौधरी को ज्ञापन देते हुए कहा कि पिछले सत्र में भी नोहर भादरा सरदारशहर के अनुपात में श्रीडूंगरगढ़ के किसानों को टिड्डी, अतिवृष्टि, ओला वृष्टि के कारण हुए आर्थिक नुकसान का उचित भुगतान नहीं मिल सका क्योंकि राजस्व विभाग, फसल बीमा कंपनी और स्थानीय प्रशासन की लापरवाही रही। श्रीडूंगरगढ़ के किसान वित्तीय रूप से उन इलाकों से अधिक प्रीमियम कंपनी को भरते हैं परन्तु हर बार कंपनी किसानों को उचित मुआवजे से वंचित रखती है। माचरा ने कहा कि बीमा कार्यालय यहां बनने से प्रत्येक किसान कार्यालय में आकर अपनी फसल के बीमा क्लेम की वास्तविक स्थिति का पता लगा सकेगा। माचरा ने कहा कि राज्य सरकार पूर्व के बकाया फसल बीमा क्लेम का भुगतान शीघ्र करें और वर्तमान फसल खराबे का सर्वे भी शीघ्र किया जाए अन्यथा क्षेत्र में उग्र आंदोलन किया जाएगा।