Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
BIKE
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 सितबंर 2021। आज से स्कूलें प्रारम्भ हुई है और उपखंड के सबसे बड़े विद्यालय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थी पहले ही दिन व्यथित हो गए। यहां विद्यालय के बाहर कंस्ट्रक्शन कंपनी का कंकरीट, गिल्टी, बजरी बिखरे तो पड़े ही है और लगातार चल रही मशीनों से उत्पन भारी शोर से आज अध्ययनरत विद्यार्थी खूब परेशान हुए। प्रधानाचार्य आदुराम जाखड़ ने बताया कि इसकी शिकायत पालिका प्रशासन को कर दी गई है और गुरूवार को जिलाकलेक्टर से की इन्हें यहां से हटाए जाने की मांग की जाएगी। 12वीं कला के छात्र मनीष सुथार, धीरज प्रजापत, समीर खान, सुनील प्रजापत, वाणिज्य वर्ग के मोहित आचार्य, सोनू स्वामी, विज्ञान वर्ग के रामनिवास प्रजापत, बाबूलाल स्वामी तथा कक्षा 11 की सृष्टि स्वामी, जयप्रकाश गोदारा, मनीष सिंह, कोजाराम तथा कक्षा 10 के देवेंद्र व सिमरन मीणा, कक्षा 9 के हर्ष तावणियां, हरीश कुमार प्रजापत ने रोष प्रकट करते हुए टाइम्स को बताया कि प्रशासन इन्हें यहां से तुरंत हटाने की व्यवस्था करें अन्यथा छात्रों को पढ़ाई छोड़ कर इन्हें हटाने की मांग करने सड़क पर उतरना होगा।

एसएफआई ने किया प्रदर्शन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एसएफआई शाखा श्रीडूंगरगढ़ ने प्रधानाचार्य आदुराम जाखड़ को ज्ञापन देकर स्कूल के खेल मैदान का नामकरण शहीदे आजम भगतसिंह करने व स्कूल के आगे से कंस्ट्रक्शन के बिखराव को तुरंत हटवाने की मांग की। छात्रों ने कहा कि कंस्ट्रक्शन कंपनी का सामान बिखरा पड़ा और मशीनरी चलने से ध्वनि प्रदूषण के साथ हो रहे वायु प्रदूषण विद्यार्थी परेशान हो रहें है। इस दौरान एसएफआई जिलाध्यक्ष मुकेश ज्याणी, तहसील अध्यक्ष महेंद्र जाखड़, गौरव टाडा, संदीप मेघवाल, गोपी पूनिया, सुनील मेघवाल, ताहिर काजी, समीर आदि उपस्थित रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय विद्यालय के आगे बिखरा पड़ा सामान व तेज आवाज में चलता रोलर कर रहा है विद्यार्थियों को परेशान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छात्र संगठन एसएफआई ने स्कूल के आगे इन्हें हटवाने की मांग की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रधानाचार्य आदुराम जाखड़ को ज्ञापन सौंपा एसएफआई के छात्रों ने।