Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
BIKE
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अगस्त 2021। श्रीडूंगरगढ़ में इन दिनों चर्चित विवाद बने कालू रोड भूमि विवाद में पुलिस ने 3 जनों को और गिरफ्तार किया है। यहां खातेदारी खेत पर अवैध रूप से कब्जे का प्रयास करने के मामले तीन जनो को सोमावर को गिरफ्तार कर लिया है। कस्बे के ही निवासी बृजेश पुरोहित ने गत 12 अगस्त को मुकदमा दर्ज करवाया था और उसकी खातेदारी भूमि की पट्टियां तोड़ कर अवैध रूप से कब्जा करने का प्रयास करने का आरोप केशराराम सांसी ओर अन्य के खिलाफ लगाया था। इस प्रकरण में केशराराम सांसी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था और सोमवार को मामले के जांच अधिकारी हैड कांस्टेबल आवड़दान ने रामचंद्र सांसी, गरीबाराम सांसी, बजरंग सांसी को ओर गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों को बीकानेर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।