Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अगस्त 2021। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन के शहर अध्यक्ष पद से भंवरसिंह शेखावत के पद से इस्तीफा दिया तथा सर्वसम्मति से संतोष विनायकिया को शहर अध्यक्ष बनाया गया है। आज गांधी पार्क में संगठन की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष ललितसिंह ओड की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई व अनमोल मोदी को शहर महामंत्री का पद सौंपा गया। संगठन के सदस्य विमल को जिलाउपाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में गत माह के कार्यों पर चर्चा की गई व आगामी शिक्षक दिवस के आयोजन की चर्चा की गई। सज्जन सिंह लखासर ने और मांगीलाल कुलहड़िया ने उपखंड के गांवों की जमीनों को भूमाफियाओं कब्जाधारियों द्वारा मुक्त करवाने की बात कही। बैठक में तहसील अध्यक्ष श्रवणसिंह पुंदलसर, लक्ष्मी सुथार, दीपिका सोनी, यशोदा सिद्ध, पवन बुटण, रामुनाथ जाखड़, भवरू खान, रमाकांत झवर, कोजूराम रेगर, बाबूलाल रैगर, विमल शर्मा, सावरमल सोनी, बलवंत नाई, मालचंद व्यास, अनिल कुमार बाल्मिकी, रूपचंद बाल्मिकी, रूपसिंह शेखावत, नानूराम, आनंद सिंह, विजेंद्र सिंह, ओमप्रकाश, सज्जन सिंह,रामेश्वर जी लखासर उपस्थित रहे।
जिला महामंत्री कन्हैयालाल गोदारा ने सभी का आभार प्रकट किया।