Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
BIKE
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अगस्त 2021। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के रानी बाजार क्षेत्र में स्थित शनि मंदिर के पास स्थित पीपल की शाखा को यातायात में बाधा बताते हुए काटने पहुंचे प्रशासनिक दस्ते को करीब दो घंटे तक जनता का विरोध झेलने के बाद आखिर पीछे लौटना पड़ा। यहां पहले नगरपालिका एसआई, जमादार, सफाईकर्मी ही जेसीबी लेकर पहुंचे थे एवं लोगों के विरोध के बाद मौके पर पुलिस कांस्टेबल भी पहुंचे थे। लेकिन लोगों को विरोध बढ़ता देख मौके पर थानाधिकारी वेदपाल शिवराण अतिरिक्त पुलिस बल के साथ एवं नगरपालिका की और से अधिषाशी अधिकारी पहुंचे थे। दोनो अधिकारियों ने पीपल की शाखा काटने देने की समझाईश भी की लेकिन समय के साथ मौक पर भीड़ बढ़ती गई एवं आखिर कर लोगों के विरोध को देखते हुए प्रशासन को अपने कदम पीछे हटाने पडे और करीब दो घंटें की जद्दोजहद के बाद प्रशासन उल्टे पांव लौट गया। मौके पर मौजुद लोग पालिका एसआई से पीपल नहीं काटने की बात लिखित में देने की मांग कर रहे है। आप भी देखें मौके के फोटो।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समझाइश के लिए अतिरिक्त पुलिस बल के साथ पहुंचे थानाधिकारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विवाद बढ़ने के दौरान मौके पर जमा हुई भारी भीड़।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मौके पर मौजूद रहे पालिका सफाईकर्मी भी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समझाइश का प्रयास करते थानाधिकारी ओर पालिका ईओ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस बल के मौके से लौट जाने के बाद पालिका एसआई को घेरे रखा जनता ने, लिखित में मांगा पीपल नही काटने का समझौता।