Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
BIKE
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स, 27 अगस्त 2021। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के बाजारों में दिन दहाड़े व्यापारियों के साथ वारदातें हो रही हैं। शुक्रवार बाज़ार के अमीरपट्टी क्षेत्र में परचून के खुदरा व्यापारी हनुमान पुत्र करणीदान सिखवाल की दुकान में अज्ञात साधु के भेष में आये चोर ने उसकी अंगूठी चुरा ली। हनुमान ने बताया कि साधु जैसे ही दुकान में घुसा तो शायद किसी स्प्रे का छिड़काव किया और उसका जी घबराने लगा वह सुध बुध खो बैठा। इसके बाद साधु दुकान के अंदर आया और उसके हाथ मे से सोने की अंगूठी निकाल कर ले गया। करीब एक घण्टे बाद वह सामान्य हुआ तो उसे वारदात समझ आई और उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस कॉन्स्टेबल पुनीत कुमार मौके पर पहुंचे कॉके आस पास की दुकानों से साधु के भेष में आये चोर की फुटेज निकलवाई है एवं उसकी तलाश शुरु कर दी है।

बाजार में आये दिन हो रही चोरी, ठगी, मोटरसाइकिल गायब होना आदि घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है व व्यापारियों में रोष है।

श्री डूंगरगढ़ टाइम्स। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ साधु के भेष में आया चोर, पुलिस कर रही है तलाश।