Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
NEWS
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अगस्त 2021। श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारी लाल महिया के पास मंगलवार को गुसाईंसर बड़ा गांव के ग्रामीण पहुंचे और गांव में एक नंबर ट्यूबवेल खराब होने से गांव में खड़ी हुई पेयजल किल्लत से निजात दिलाने की मांग की। लोक सेवा केंद्र में हुई इस वार्ता में विधायक ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। महिया ने मोटर पंप सेट व अन्य आवश्यक उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए जलदाय विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए व विभाग के कार्मिकों ने ट्यूबवेल में नया मोटर पंप सेट व आवश्यक उपकरण डालकर ट्यूबवेल को आज दुरूस्त कर दिया। पेयजलापूर्ति सुचारू करने पर मनोज कुमार गोदारा, नेमीचंद गोदारा, कानाराम खाती, नानूराम गोदारा, रूघाराम मेघवाल, श्रवण सुनिया, नोपाराम मेघवाल, लिछुराम गोदारा, प्रकाश गोदारा, बुलराम, तुलसीराम गोदारा, राजूराम गोदारा, कामरेड श्यामसुंदर गोदारा एवं गुसांईसर बड़ा के नागरिकों ने विधायक का आभार जताया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव गुसाईंसर बड़ा में ट्यूबवेल दुरस्त करवाने पर ग्रामीणों ने विधायक का आभार प्रकट किया।