Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
NEWS
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अगस्त 2021। राजस्थान के सभी राजकीय महाविद्यालय व निजी महाविद्यालयों क विद्यार्थियों के लिए राजीव-2021डिजीटल क्विजथॉन का आयोजन किया जा रहा है। सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग द्वारा आयोजित इस ऑनलाइन प्रतियोगिता में 17 वर्ष से 23 वर्ष की आयु के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे।

राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ की प्राचार्या डॉ. आभा ओझा ने बताया कि भाग लेने वाले विद्यार्थी DOIT की साइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते है तथा रजिस्ट्रेशन की आज 26 अगस्त अंतिम दिनांक है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के 25 श्रेष्ठ प्रतिभागियों को एक एक टेबलेट तथा अगले 30 प्रतिभागियों को द्वितीय पुरस्कार के रूप में एक एक मोबाइल फोन दिए जाएंगे। ओझा ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ उपखंड के सभी राजकीय व निजी कॉलेजों के नियमित छात्र-छात्रा इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते है।