Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
NEWS
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अगस्त 2021। क्षेत्र के किसान ध्यान देवें की प्रगतिशील किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकारी पुरस्कार योजना में आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। प्रगतिशील पुरस्कार योजना में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं डेरी, जैविक कृषि, नवाचारी खेती, के क्षेत्र में पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकते है। एक से अधिक उद्यम के लिए अलग आवेदन करना होगा। पूर्व में जो किसान पुरस्कार योजना का लाभ ले चुके है वे पात्र नहीं होंगे। कृषि अधिकारी रमेश  भाम्भू ने बताया कि क्षेत्र के किसान अपने क्षेत्रों के कृषि पर्यवेक्षकों के सम्पर्क कर फॉर्म ले सकते है। किसान ई-मित्र से भी फार्म भरवा सकते है।

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की सभी खबरों के लिए आज ही जुड़ें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।