Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20210818-WA0030
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अगस्त 2021। श्रीडूंगरगढ़ में आज श्रीडूंगरगढ़ यूपीएचसी पर कोवैक्सिन के 200 प्रथम व 100 द्वितीय डोज लगाए जाएंगे। श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी पर कोविशील्ड के 150 प्रथम व 60 द्वितीय डोज लगाए जाएंगे। दोनों स्थानों पर कल रात हुए ऑन लाइन स्लॉट बुकिंग के ही टीके लगेंगे। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य ने कहा कि स्लॉट में दिए गए समय पर ही टीका लगवाने पहुंचे। जिससे व्यवस्थित टीकाकरण सम्पन्न हो सके। आज श्रीडूंगरगढ़ के गांव मोमासर में 150 प्रथम व 100 द्वितीय टीके, नोसरिया में 150 प्रथम व द्वितीय 50, शेरुणा, समन्दसर और तोलियासर में 100 प्रथम व 50 द्वितीय, तथा टेऊ, सालासर, सांवतसर 50 प्रथम व 50 द्वितीय टीके के डोज लगेंगे।