Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20210822-WA0137
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अगस्त 2021। सेवा संकल्प के साथ आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति और धन्वन्तरी हॉस्पिटल के सयुंक्त प्रयास में हड्डी रोग धन्वंतरि हॉस्पिटल में आयोजित इस शिविर में 70 रोगियों ने लाभ लिया। नि:शुल्क परामर्श शिविर में धन्वन्तरी हॉस्पिटल में नियमित सेवाएं देने वाले हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ.विकास मित्तल ने अपनी सेवाएं दी। हॉस्पिटल निदेशक देवेंद्र पालीवाल ने बताया कि शिविर में बी.पी. व शुगर सहित 50 रोगियों के एक्स-रे भी नि:शुल्क किये गए। समिति अध्यक्ष मनोज कुमार डागा ने कहा कि हड्डी रोग संबंधी छोटी सी दिक्कत को नजर अंदाज करने पर वो भविष्य में बड़ी होकर तकलीफ दे जाती है। ऐसे में श्रीडूंगरगढ़ में विशेषज्ञ चिकित्सक की सेवाओं का लाभ उठाते हुए नागरिकों को जांच करवानी चाहिए। शिविर में समिति के कार्यकर्ता  मनोज कुमार डागा, प्रवीण पालीवाल, सत्यनारायण टाक, भीखाराम सुथार, प्रियंक शाह, श्याम सैन, जयप्रकाश जंवरिया, मदन सोनी मौजूद रहे। शिविर के समापन कार्यक्रम में समिति के सक्रिय सेवादारों को डॉ. मित्तल ने एम्बुलेंस से घायलों को लाते समय फैक्चर या हड्डी को टूटे होने की दशा में किस स्थिति से घायलों को आराम से हॉस्पिटल तक शिफ्टिंग हेतु प्रशिक्षण भी दिया।