Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
IMG-20190506-WA0068
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 मई 2019। गांव जाखासर के मतदान केन्द्र पर उस समय रोमांचक स्थिति बन गई जब पार्टियों से जुडे कार्यकर्ताओं द्वारा अपने पक्ष के मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक लाने के लिए भेजे गए वाहन खाली लौट आए। यह देख वहां मौजुद सभी पार्टियों के कार्यकर्ता सकते में आ गए एवं मौजुदा सरपंच भाग कर ग्रामीणों के पास पहुंचे एवं मतदान के लिए अनुरोध करते दिखे। माजरा कुछ ऐसा रहा कि अपनी पेयजल, सडक एवं मतदान केन्द्र की मांग को लेकर मतदान बहिष्कार की चेतावनी देने वाले तहसील के गांव राणासर के ग्रामीण अभी भी अपने निर्णय पर अडे हुए है। हालांकी प्रशासन द्वारा ज्ञापन देने के दौरान उपखण्ड अधिकारी, बाद में गांव पहुंच कर तहसीलदार व सेक्टर अधिकारी ने समझाईश कर ली लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों के निस्तारण संबधी ठोस आश्वासन चाह रहे है। राणासर के ग्रामीणों का मतदान केन्द्र उनसे 4 किलोमीटर दुर है एवं सोमवार को जाखासर में राणासर से एक भी व्यक्ति मतदान करने नहीं पहुंचा तो सबके हाथ पावं फुल गए है। हांलाकी ग्रामीणों में रोष है कि वे जब ज्ञापन देने गए तब उपखण्ड अधिकारी द्वारा उनकी चेतावनी को हल्के में लेते हुए एक गांव के वोट नहीं देने से प्रधानमंत्री बनने से नहीं रूकने की बात कही थी। ऐसे में ग्रामीण अब समझाईश करने वालों के समक्ष अपना रोष जता रहे है।

गांव राणासर के ग्रामीणों से मतदान के लिए अनुरोध करते जाखासर सरपंच।