Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
NEWS
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अगस्त 2021। निकटवर्ती कालू थानाधिकारी महेन्द्र कुमार ने नशे के सौदागर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सुरतगढ़ से उसे धर दबोच लिया है। गत 11 अगस्त को महाजन में मुकेश कुमार, अमित के कब्जे से पुलिस ने मादक पदार्थ स्मैक बरामद किया। जिसमें जांच अधिकारी कालू थानाधिकारी महेन्द्र कुमार ने दोनों युवकों को रिमांड पर लेकर पूछताछ में सप्लायर की जानकारी जुटाई व उनके सुपरविजन में टीम के हैड कांस्टेबल मोहम्मद युनिस, कांस्टेबल नंदराम, पदमनाथ, ने स्मैक सप्लायर शौबत अली को गिरफ्तार कर लिया है। महेन्द्र कुमार ने टाइम्स को बताया कि 35 वर्षीय शौबत अली पुत्र खुदाबक्श, निवासी सरदारगढ़, पुलिस थाना जैतसर, श्रीगंगानगर आदतन अपराधी है व विभिन्न थानों में उसके खिलाफ 18 से अधिक मामले दर्ज है। आरोपी को सुरतगढ़ से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया तथा उसे जेसी भेज दिया गया है।