Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
NEWS
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अगस्त 2021। श्रीडूंगरगढ़ में पहली बार हड्डी रोगों के लिए निःशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति व धनवंतरी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को आर्थों/हड्डी रोगों के लिए नि:शुल्क परामर्श शिविर का आयोजन धनवंतरी हॉस्पिटल में किया जाएगा। शिविर के लिए पंजीकरण प्रारम्भ हो गए है और रविवार सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक कैम्प का आयोजन होगा। शिविर में डॉ. विकास मित्तल {हड्डी रोग विशेषज्ञ} अपनी सेवाएं देंगे। शिविर में बी.पी., शुगर, एक्स-रे की जांच की सुविधा नि:शुल्क दी जाएगी। संचालक देवेन्द्र पालीवाल ने बताया कि क्षेत्र में पहली बार अपोलो जैसे अस्पताल से अनुभव प्राप्त प्रख्यात आर्थों डॉ. विकास मित्तल की सेंवाएं मिल सकेगी जिसका लाभ क्षेत्रवासी उठा सकेंगे।

पालीवाल ने कहा कि हड्डी संबंधी सभी रोगों का ईलाज डॉ. मित्तल द्वारा किया जाता है और अब क्षेत्रवासियों के बाहर दूर के अस्पतालों में जाने के लिए अपना समय व श्रम, धन की बचत संभव हो सकेगी। पालीवाल ने बताया कि डॉ. मित्तल सभी प्रकार के फ्रेक्चर का ईलाज, कमर,कंधा दर्द, घुटनों का दर्द, जोड़ के इंजेक्शन लगाना, हाथों हाथ पलास्टर, जोड़ प्रत्यारोपण, कुल्हा प्रत्यारोपण, घुटना प्रत्यारोपण, जन्मजात टेढ़े पैरों का ईलाज, बिना टांके के हड्डी का ऑपरेशन, घुटने व कुल्हे का अत्याधुनिक तकनिक से सफल ईलाज किया जाता है। उन्होंने बताया कि सभी प्रकार की आधुनिक मशीनों द्वारा ईलाज किया जाता है।