Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
NEWS
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अगस्त 2021। राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में बी.ए. प्रथम वर्ष के 2021-22 के लिए भी आज आवेदन प्रारंभ हो गए है। प्राचार्या डॉ. आभा ओझा ने बताया कि 18 अगस्त से 31 अगस्त तक प्रवेश होंगे। ऑनलाइन प्रवेश के नोडल प्रभारी अमित तंवर ने बताया कि कॉलेज आयुक्तालय की वेबसाइड पर छात्र एसएसओ आईडी या ई-मित्र से फार्म भर सकेंगे। छात्रों को फार्म के साथ रंगीन फोटो, 10वीं व 12वीं की मूल अंक तालिका, टी.सी. जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास, आधार कार्ड आदि दस्तावेज अपलोड करने होंगे। तिथिवार घोषित कार्यक्रम में आवेदन 18 से 31 अगस्त तक, आवेदन पत्रों के ऑनलाइन सत्यापन 3 सितम्बर, अंतिम वरीयता सूची का प्रकाशन 6 सितम्बर को किया जाएगा। ततपश्चात छात्रों को ई-मित्र पर शुल्क जमा करवाने की अंतिम तिथि 11 सितम्बर 2021 होगी। प्रवेशित विद्यार्थियों की प्रथम सूची का प्रकाशन 14 सितम्बर को, वर्ग निर्धारण व विषय आवंटन 17 सितम्बर तक कर दिया जाएगा। महाविद्यालय स्टॉफ द्वारा तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है।