Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
NEWS
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अगस्त 2021। सशक्त भारत का निर्माण तभी संभव है जब देश की बालिकाएं स्वावलम्बी बने। ये आधी आबादी जब शिक्षा के मार्ग से स्वावलम्बन की ओर बढ़ेगी तभी देश की जीडीपी सहित प्रति घर की जीडीपी में भी सुधार हो सकेगा। ये विचार गांव रिड़ी के सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़ ने गांव में महिला अधिकारिता विभाग के सौजन्य से कन्या वाटिका का उद्घाटन करते हुए व्यक्त किए। जाखड़ ने सभी ग्रामीणों से एक बेटी के नाम से एक पौधा लगाने का आह्वान ग्रामीणों से किया तो उपस्थित ग्रामीणों ने ये संकल्प लिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रिड़ी से डॉ. जागृति ने ग्रामीणों को कन्या भ्रूण हत्या के सामाजिक दुष्परिणाम बताते हुए कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। विभाग की पर्यवेक्षक माया विश्नोई ने बताया कि कन्या वाटिका योजना भारत सरकार की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत प्रारम्भ किया गया है। विश्नोई ने बालिका शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान उद्घाटन समारोह में डॉ. नवीन, सचिव सरोज देवी, रश्मि व्यास सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जाखड़ ने “एक बेटी एक पौधा” लगाने का आह्वान किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रिड़ी में कन्या वाटिका का उद्घाटन किया सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़ ने।