Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
srab
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अगस्त 2021। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस की रात को शराब बेचने की अवैध स्वतंत्रता को समाप्त करते हुए गांव लखासर में कार्यवाही करते हुए इसी गांव के 23 वर्षीय युवक पूनमचंद जाट को 8 पेटी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। कार्यवाही करने गई टीम की अगुवाई कर रहे हेडकांस्टेबल सुरेश कुमार गुर्जर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर गांव लखासर की रोही में एक खेत मे दबिश दी गई। पुलिस को देख वहां मौजूद एक व्यक्ति भागने लगा, जिसे पकड़ कर खेत की तलाशी ली गई तो वहां 8 पेटियों में 384 पव्वे अवैध देशी शराब मिली। शराब ढोला मारू ब्रांड की थी, जिसे जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।