Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
t
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अगस्त 2021। श्रीडूंगरगढ़ में सोमवार को 20 स्थानों पर 4600 टीके लगाए जाएंगे। सीएचसी श्रीडूंगरगढ़ में कोविशील्ड के प्रथम डोज 300 व द्वितीय डोज 200 टीके ऑन लाइन स्लॉट रजिस्ट्रेशन से लगेंगे। यूपीएचसी श्रीडूंगरगढ़ में कोवैक्सिन के प्रथम डोज 250 तथा द्वितीय डोज 250 टीके लगाए जाएंगे। ये भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से लगेंगे तथा स्लॉट आज रात 9 बजे खुलेगा। ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन से कोविशील्ड के टीके आडसर, इंदपालसर हिरावतान, जालबसर, धीरदेसर पुरोहितान, जेतासर, रिड़ी, बाडेला, जाखासर नया, कल्याणसर नया, दुसरणा पिपासरिया, मणकरासर, राजपुरा, दुलचासर, लिखमीसर दीखणादा में प्रथम व द्वितीय डोज लगेंगे। कोवैक्सिन के ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन द्वारा मोमासर, शेरुणा, जोधासर में प्रथम व द्वितीय डोज लगेंगे। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य ने क्षेत्र के नागरिकों से मास्क लगा कर सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए कोरोना से सुरक्षा का टीका लगवाने की अपील की है।