Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
d1
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अगस्त 2021। स्वतंत्रता दिवस पर भाजयुमो के युवा अमृत महोत्सव मनाएंगे। युवाओं द्वारा सामूहिक राष्ट्रगान संगान रविवार सुबह नेहरू पार्क में किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक भवानीप्रकाश तावणियां एवं सहसंयोजक लोकेश गौड़ ने बताया कि महोत्सव के तहत प्रत्येक मंडल में अमृत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर मोहल्लेवासियों सहित युवाओं को आमंत्रित किया गया है। भाजपा शहर महामंत्री प्रदीप जोशी ने बताया कि भाजपा शहर मंडल कार्यालय में सुबह 7 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। कांग्रेसी नेता विमल भाटी ने बताया कि गणपति कांग्रेस कार्यालय में सुबह 8.30 बजे प्रदेश महासचिव मंगलाराम गोदारा द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। सामाजिक संस्था नागरिक विकास परिषद कार्यालय में सुबह 7.45 बजे संस्थाध्यक्ष श्रवण कुमार सिंधी द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। यहीं कई संस्थाओं में, घरों में ध्वजारोहण किया जाएगा।