Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
NEWS
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अगस्त 2021। प्रकृति मां है एवं मां की सेवा, संरक्षण करना हर व्यक्ति का नैतिक दायित्व है, अब समय की आवश्यकता है कि हर व्यक्ति अपने घर में, वहां ना कर सके तो अपनी गली में एवं वहां भी संभव नहीं हो तो अपने मोहल्ले में प्रकृति संरक्षण के संकल्पो को पुरा करे। शनिवार सुबह कस्बे की सिंधी कालोनी में यह आह्वान किया क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों ने और मौका था सिंधी पंचायत द्वारा शहीद हेमू कालाणी पार्क में आयोजित सामूहिक पौधारोपण कार्यक्रम का। सिंधी समाज के वरिष्ठ नागरिक श्रवण कुमार सिंधी ने बताया कि कार्यक्रम में अतिथि रूप में एसडीएम दिव्या चौधरी, नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष शिवकुमार स्वामी, भाजपा मंडल अध्यक्ष महावीर अडावलिया, पार्षद विनोद गिरी गुंसाई, सत्यनारायण चौधरी, विक्रमसिंह शेखावत, जगदीश गुर्जर, सत्यनारायण नाई, रजत आसोपा, लोकेश गौड़, पवन उपाध्याय, महेश राजोतिया, भाजयुमो अध्यक्ष भवानी तावणियां, श्यामसुंदर पुरोहित, गोपाल छापोला, महेन्द्र राजपूत, सामाजिक कार्यकर्ता श्रीगोपाल राठी, जगदीश स्वामी, विजयराज सेवग, रणवीर खिची, बजरंग सेवग सहित बड़ी संख्या में राजनैतिक, सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सिंधी समाज के नंदकिशोर सिंधी, रतनलाल लालवानी, अशोक वासवानी, दुर्गाप्रसाद खटवानी, गोरधन खटवानी, गोपाल जैसरानी, धमेन्द्र संगवानी, सिंधी समाज के युवा अशोक सिंधी, विनू रिझवानी, तरूण गुरनाणी, मुकेश संगवानी आदि ने इन पौधों के सरंक्षण की जिम्मेदार सिंधी समाज के युवाओं द्वारा करने की बात कही।

आयोजन में मोहनी देवी गुरनानी, मिनाक्षी मोरवानी, सावी संगवानी, पदमा दातवानी सहित कई महिलाएं भी शामिल रही। मोहल्ले के पार्षद विक्रमसिंह शेखावत ने पार्क में नगरपालिका द्वारा करीब 10 लाख रुपए की लागत से सौंदर्यकरण करवाने पर आभार जताया एवं सौंदर्यकरण हेतू और कार्य करवाने की अनुशंषा की। विदित रहे कि कस्बे में शहीद हेमू कालाणी पार्क सर्वाधिक व्यवस्थित एवं सौंर्दययक्त पार्क है एवं यहां पर पेड़ बडे होने के बाद और भी अधिक शानदार पार्क बन सकेगा। शहीद हेमू कालाणी प्रतिमा पर पुष्पांजलि से शुरू इस आयोजन का समापन सिंधी मंदिर में पूजन एवं अतिथि सम्मान से हुआ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सिंधी समाज की महिलाओं ने किया एसडीएम का सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एसडीएम ने की शिव पूजा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सिंधी पार्क में शहीद हेमू कालानी को नमन करने से शुरू हुवा पौधारोपण कार्यक्रम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सामूहिक रूप से किया शहीद को नमन, दी पुष्पांजलि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिथियों ने किया झूलेलाल मंदिर में दर्शन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सिंधी पँचायत द्वारा किया गया अतिथि सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सिंधी पँचायत द्वारा आयोजित सामूहिक पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए राजैनतिक, प्रशासनिक, सामाजिक लोग।