Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
NEWS
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अगस्त 2021। कोई हैलीपेड बना रहा है कोई पंडाल सजा रहा है तो कोई पूजन की सामग्री तैयार कर रहा है, कोई माइक कैमरे टटोल रहा है तो कोई मेहमानों के स्वागत की तैयारी कर रहा है ये उत्साहित करने वाला दृश्य आज गांव गुसाईंसर बड़ा में नजर आ रहा है। यहां जोर शोर से ग्रामीण शनिवार सुबह होने वाले भूमि पूजन उत्सव की तैयारियों में जुटें है। कल सुबह 11 बजे गांव की बेटी प्रभाताई की स्मृति में “प्रभाताई ओझा स्मृति सेवा संस्था, नागपुर” द्वारा एक अस्पताल के निर्माण हेतु भूमि पूजन किया जाएगा। पूरा गांव शनिवार सुबह 11 बजे होने वाले इस भूमि पूजन के आयोजन की तैयारियां कर रहा है। संस्था के अध्यक्ष रामकिशन मोतीलाल ओझा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के ऊर्जा एवं जल संसाधन मंत्री बी.डी.कल्ला तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारीलाल महिया, खाजूवाला विधायक गोविन्दराम मेघवाल, डॉ. गुंजन सोनी, एडवोकेट हस्तीमल सारस्वत, विप्र फांउडेशन के संस्थापक सुशील ओझा तथा सरपंच सत्यनारायण सारस्वा होंगे। प्रभाताई के गुसाईसर निवासी पीहर पक्ष से स्व. काशीराम चुन्नीलाल भंवरलाल सारस्वा परिवार ग्रामीणों के साथ अतिथियों का स्वागत सत्कार करेगा। अभी अभी श्रीडूंगरगढ़ प्रशासन भी गांव में पहुंच कर मंत्रियों के आने से पहले की तैयारियों का जायजा ले रहें है।

इन गांवो को मिल सकेगा लाभ, होगा गांव का विकास।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। “प्रभाताई ओझा स्मृति सेवा संस्था, नागपुर” द्वारा दिवंगत जननेत्री व लोक सेविका रहीं व गुसाईंसर बड़ा की बेटी प्रभाताई की स्मृति में गांव में जो अस्पताल का निर्माण करवा रही है इसकी चर्चा आज पूरे क्षेत्र में हो रही है। किसी बेटी का अपने पीहर के विकास में योगदान हो ये क्षेत्र की बेटियों के लिए गौरव का विषय है। बता देवें इस अस्पताल से गुसाईंसर ही नहीं गांव डेलवां, लाधड़िया, लोढ़ेरा, बीझांसर, मणकरासर, पुनरासर सहित कालू, नक्कोदेसर, राजपुरा,रावांसर, सोमासर तक के ग्रामीणों को भी राहत मिल सकेगी। एक अच्छे अस्पताल की सुविधा उपलब्ध होने से उत्तरी सीमा के सभी गांवो से जो ग्रामीण ईलाज के लिए श्रीडूंगरगढ़ या बीकानेर जाते है उन्हें गांव में ही ईलाज मिल सकेगा। ग्रामीणों में उत्साह है कि समय व धन बच सकेगा। बता देवें इससे गांव के विकास को भी गति मिलेगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुसाईंसर बड़ा में हो गया हेलीपैड तैयार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ प्रशासन मंत्रियों के आने से पहले पूर्व तैयारियों का जायजा लेते हुए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड अधिकारी दिव्या चौधरी व सीओ दिनेश कुमार पहुंचे मौके पर।