Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
NEWS
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अगस्त 2021। गांव बिग्गा व सातलेरा के किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता के पास पहुंचा और सातलेरा जीएसएस के 33 केवी फीडर को ठुकरियासर जीएसएस से अलग करने की मांग की है। मंडल में शंकरलाल पुरोहित, ओमप्रकाश सारण, सम्पत स्वामी, अशोक सारण, महेंद्रसिंह, कन्हैयालाल तावनिया, बीरबलनाथ व प्रकाश सारण ने बड़ी संख्या में किसानों के हस्ताक्षरित ज्ञापन विभाग को दिया। मंडल ने बताया कि ठुकरियासर जीएसएस पर विद्युत भार क्षमता से दुगुना होने के कारण बार बार तार जलकर टूट जाते हैं जिससे कृषि कुओं व घरेलु विद्युत आपूर्ति बंद हो जाती है। उन्होंने कहा कि बिग्गाबास रामसरा फीडर को भी 132 केवी जीएसएस श्रीडूंगरगढ़ से हटाकर 132 केवी जीएसएस कीतासर से जोड़ा जाए तथा श्रीडूंगरगढ़ से बिग्गाबास रामसरा जीएसएस की जगह सातलेरा सबस्टेशन की विद्युत लाइन को जोड़ा जाए। ग्रामीणों ने कहा कि विभाग कार्रवाई करें और कृषि कुओं को अंतिम छोर तक पर्याप्त वोल्टेज मिल सके तथा विद्युत लाइन फाल्ट से निजात मिल सके।