Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
NEWS
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अगस्त 2021। रविवार को आई जोरदार बरसात के कारण सातलेरा जीएसएस बंद हो गया था जिससे गांव बिग्गा व सातलेरा की विद्युत आपूर्ति ठप्प हो गई। दोनों गांवो के घरेलू उपभोक्ता, कृषि कुएं पर सप्लाई करीब 20 घंटे बंद रही। आज दोपहर को सप्लाई प्रारंभ कर दी गई परन्तु 3 घण्टे बाद ही सातलेरा में ट्रांसफार्मर जल गया। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को सूचना दे दी है और बिजली बहाल करने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि अभी तक जले हुए ट्रांसफार्मर को उतारा नहीं गया है जिससे बिजली आपूर्ति की संभावना नजर नहीं आ रही है। ग्रामीणों ने नाराजगी प्रकट करते हुए विभाग पर उदासीनता का आरोप लगाया।