Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
brifing
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अगस्त 2021। योग को अनिवार्य कर योग शिक्षकों को रोजगार देने की मांग करते हुए बुधवार को योग समिति के सदस्य शिक्षा मंत्री गोविंदराम डोटासरा के पास पहुंचे व उन्हें ज्ञापन दिया। राजस्थान योग शिक्षक संघर्ष समिति के प्रदेश संरक्षक योग गुरु ओम कालवा ने बताया की समिति के अध्यक्ष योगाचार्य रामावतार यादव कार्यकारी अध्यक्ष राकेश तुनवाल डोटासरा से मिले और 15 सूत्रीय मांग पत्र उन्हें सौंपा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंत्री गोविंदसिंह डोटासरा को योग समिति ने रोजगार की मांग के साथ सौंपा ज्ञापन।

सातलेरा गांव के युवाओं ने बचाई बेजुबान की जान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सातलेरा  में एक बेजुबान सांड दर्द किसी के रस्सी डाल देने से हुए घाव में कीड़े पड़ने से पीड़ित था जिसे युवाओं ने बुधवार को इस दर्द से मुक्ति दिलवाई। सांड इस दर्द से कराह उठा और छटपटाता रहा ऐसे में गांव के युवाओं ने उसे राहत देने के प्रयास किए परन्तु सांड काबू नहीं आया तो इन युवकों ने आपसी सहयोग से पशुओं को काबू करने वालो को बुलाया। उसने सांड के सींग से रस्सी काटकर अलग की और गांव के जीव प्रेमियों ने घाव की साफ सफाई कर दवाई लगा कर सांड को राहत दी। इस दौरान नेमीचंद जाखड़, दौलत राम लुहार, भंवर लाल जाखड़, विजय पाल, पुराराम, गौरीशंकर सारस्वत, श्रवण कुमार, मनीराम, परमाराम आदि उपस्थित रहें व सेवा सहयोग किया। युवकों के इस पुनीत कार्य की ग्रामीणों ने सराहना की।