Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
GSANJA]
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अगस्त 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में अवैध गांजा कारोबार चरम पर है और नागरिक इसे बंद करवाने गुहार जिलाप्रशासन से कर रहें है। आज बिग्गा बास के वार्ड 24 में सरेआम चल रहें गांजा कारोबार से मौहल्ले में फैल रही अराजकता से परेशान मौहल्लेवासियों ने जिला कलेक्टर, एस.पी. बीकानेर, डीआईजी बीकानेर, आईजी बीकानेर को शिकायती पत्र भेज कर बंद करवाने की मांग की है। नागरिकों ने बताया अवैध गांजा कारोबार में लिप्त युवकों से समझाईश करने पर वे गुंडागर्दी पर उतर आते है। मौहल्ले वासियों ने बताया कि यहां मंदिर में बड़ी संख्या में महिलाओं का आना जाना है व राजकीय डागा उच्च प्राथमिक स्कूल, व श्रीडूंगरगढ़ राजकीय महाविद्यालय भी स्थित है जहां छात्र छात्राओं सहित स्टॉफ का आना जाना रहता है। नागरिकों ने कहा कि दिन रात यहां असामाजिक तत्वों का आना जाना लगा रहता है जिससे मौहल्लेवासी खासे परेशान हो उठा है। नागरिकों ने कहा कि बार बार स्थानीय पुलिस प्रशासन को सूचित करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। नागरिकों ने जिलाप्रशासन से तुरन्त इसे बंद करने की मांग की है।