Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20210727-WA0027
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अक्टूबर 2021। पटवारी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाली विवाहित महिला अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर आई है। पटवारी भर्ती परीक्षा के कारण 25 अक्टूबर को करवा चौथ का व्रत करने में परेशानी नहीं हो इसलिए कर्मचारी चयन बोर्ड ने सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा तिथि 23 अक्टूबर तय कर दी है। अगले दिन केवल पुरुष अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी। इस परीक्षा में 5 लाख 3 हजार 510 महिला अभ्यर्थियों ने आवेदन किए है। इनमें विवाहित व अविवाहित महिला अभ्यर्थियों की छटनी में दिक्कत आ रही थी। इसलिए सभी महिला अभ्यर्थियों को राहत दी गई है।