Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20210731-WA0163
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 जुलाई 2021। गांव सांवतसर में बरसात का इंतजार कर रहें ग्रामीणों ने आज बादलों के बरसते ही पौधे लेकर शहीद निहालचंद क्रिकेट स्टेडियम पहुंच गए। ग्रामीणों ने यहां बड़ी संख्या में पौधारोपण किया व उनके संरक्षण का संकल्प लेते हुए ईंटो की सुरक्षा दीवार बनाई व पानी देने की व्यवस्था की। इस दौरान सरपंच महिराम धारणिया ने ग्रामीणों से कोरोना के संकट में ऑक्सीजन की कमी से पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस दौरान सरपंच सहित जगदीश बिश्नोई, बजरंग विश्नोई, किशोर कुमार, रामनारायण गोदारा, गोपीराम धारणिया, बृजलाल धारणिया,  उमेश सहित अनेक युवाओं ने श्रमदान किया व पौधे लगाए।