Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
NAR
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जुलाई 2021। श्रीक्षत्रिय युवक संघ के तृतीय संघ प्रमुख नारायण सिंह रेड़ा की जयंती को समारोह पूर्वक 1 अगस्त को श्रीरघुकुल राजपूत छात्रावास श्रीडूंगरगढ़ में सुबह 10.30 बजे मनाई जाएगी। आज गांव पुन्दलसर में हनुमानजी मंदिर में युवाओं ने नारायण सिंह रेड़ा को पुष्पाजंलि दी व जयंती समारोह मनाया गया। जिसमें युवाओं ने उनके जीवन से प्ररेणा लेकर संघ के प्रति समर्पण का संकल्प लिया। युवाओं ने यहां संघ प्रार्थना व सहगायन किया कर सामूहिक हवन किया और रेड़ा का जीवन परिचय युवक युवतियों को बताया गया। संदीप सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में किशोरीलाल पारीक, जेठुसिंह, पुंदलसर, छोटुसिंह गुसाईंसर, रेवंतसिंह श्रीडूंगरगढ़ तथा गांव पुन्दलसर के युवक-युवतियों व बालक कार्यक्रम में शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव पुण्दलसर में आज नारायण सिंह को दी गई श्रद्धांजलि।