Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
bijli
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जुलाई 2021। क्षेत्र के गांव कुंतासर में आज सुबह-सुबह बिजली पोल से मौत उतरी और चार बेजुबान चौपाया जानवरों का काल बन गई। कुंतासर की रोही में दो गाय व 2 कुत्तों की दर्दनाक मौत से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने बताया कि हर सप्ताह इस पोल के पास ऐसी दुर्घटना घटित होती है और कुंतासर जीएसएस के ग्रामीणों को कई बार सूचित कर दिया गया है परन्तु कोई कार्रवाई विभाग द्वारा नहीं कि जा रही है। यहां इस पोल की चपेट में आने से दुधारू पशुओं की मौत से किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है। ये पोल कुंतासर जीएसएस से कृषि कुंओं पर सप्लाई देने वाली लाइन के फिडर नंबर एक और दो का पोल है जहां से पोल का करंट जमीन में दौड़ता है। आज सुबह यहां विचरण कर रही दो गाय और दो कुत्तों की जल कर दर्दनाक मौत हुई। गांव के धनाराम ने रोष जताते हुए बताया की यहां बार बार होने वाली ऐसी घटनाओं की विभाग के जिम्मेदार ना जाने कब सुध लेंगे और इसे ठीक किया जाएगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जानवर चार चिपक गए करंट से तो धुंआ उठने लगा।