Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
bir
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जुलाई 2021। आजकल लाडले बच्चों के जन्मदिन मनाने के लिए युवा या उनके परिजन फिजूलखर्ची में हजारों रूपए बरबाद कर देते है परन्तु सूडसर निवासी सिराजुद्दीन पंवार ने अपनी बेटी के जन्मदिन पर सेवा के लिए आगे आकर एक नई प्रेरणा पेश की है। पंवार ने अपनी बेटी हिना बानो के जन्मदिन के मौके पर श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के प्रताप बस्ती में कैंसर के इलाज के लिए पल पल का संघर्ष कर रही रुखसाना को तथा गांव सूडसर स्थित गौशाला में 11-11 हजार रुपये की राशि सहयोग में प्रदान की है। कैंसरग्रस्त रूखसाना के पति मूंशी ने कहा कि पत्नी की कैंसर की बीमारी के साथ साथ गरीबी के कैंसर से भी लड़ना अधिक मुश्किल है। छह बच्चों की परवरिश, पत्नी के ईलाज के लिए पति का टैम्पों बिक गया, ओर सवाल खड़ा हो गया कि अब कैंसर से लड़ें या भूख से। प्रताप बस्ती निवासी रूखसाना ने बताया कि पीबीएम अस्पताल में गले के कैंसर का ईलाज तो हो जाएगा परन्तु बीकानेर आने जाने के लिए मदद की सख्त दरकार है। सिराजुद्दीन पंवार द्वारा दी गई ग्यारह हजार रूपए की राशि से अब बीकानेर चिकित्सालय तक आने जाने का सफर तो कम से कम तय हो सकेगा। रूखसाना ने हिना बानो को लंबी उम्र की दुआएं देते हुए शुभकामनाएं दी। बता देवें ठेकेदार सिराजुद्दीन ने अपनी माता के इंतकाल पर भी सूडसर राउमावि में करीब 60 हजार का वाटर कूलर, राजकीय विद्यालय सूडसर में वार्षिकोत्सव पर स्कूल भवन के रंग रोगन करवाने के लिए एक लाख एक रूपए की सहायता दी थी। क्षेत्र में आगजनी के शिकार हुए कई परिवारों की आर्थिक मदद के साथ ही क्षेत्र में कई खेल प्रतियोगिताओं में आर्थिक सहयोग देते रहें है और आज अपनी बेटी के जन्मदिवस पर फिजुलखर्ची नहीं कर गरीब की मदद करने की मिसाल देते हुए एक प्ररेणा प्रस्तुत की है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गले के कैंसर का ईलाज पीबीएम में होगा, आने जाने के लिए किराए की हुई व्यवस्था, पति पत्नी ने हिना बानो को लंबी उम्र की दुआएं दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कैंसर के साथ गरीबी से जूझ रहा है परिवार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुंशी व रूखसाना के घर पहुंचाई 11 हजार की मदद।