Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
gg
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जुलाई 2021। सोमवार को बीकानेर के जिलाकलेक्टर को श्रीडूंगरगढ़ के युवाओं द्वारा 101 पेज का अनूठा ज्ञापन सौंपा गया। ट्रोमा की मांग को मजबूती देते हुए ये ज्ञापन आपणो गांव सेवा समिति के सेवादारों ने दिया जिसमें श्रीडूंगरगढ़ के गणमान्य नागरिकों ने ट्रोमा के लिए हस्ताक्षर किए गए है। क्षेत्र में ट्रोमा सेंटर खुलवाने की मांग हर दिन जोर पकड़ रही है और समिति द्वारा इस मांग के ज्ञापन के साथ 2 हजार हस्ताक्षरयुक्त 100 पेज जिला कलेक्टर को सौंपें गए। इस मौके पर समिति कार्यकर्ताओं ने फतेहपुर से बीकानेर के मध्य आपातकालीन व्यवस्थाओं के लिए ट्रोमा सेंटर की आवश्यकता स्पष्ट की एवं इस मांग पर क्षेत्र में चल रहे आंदोलन के बारे में जानकारी दी। ज्ञापन देने वालों में समिति अध्यक्ष मनोज डागा, सत्यनारायण नाई, सोनू मारू, राज सुथार, मुकेश सोनी, जयकिशन बाहेती, रामावतार सुथार, मदन सोनी आदि शामिल रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समिति के सेवादारों ने ट्रोमा की मांग करते हुए जिलाकलेक्टर को सौंपा अनूठा ज्ञापन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समिति ने बीकानेर पहुंच कर शीघ्र ट्रोमा स्वीकृति की मांग की।