Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
sa
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जुलाई 2021। श्रीडूंगरगढ़ से उत्तर की ओर रविवार शाम जोरदार बारिश हुई। गांव माणकरासर में 6 बजे बरसात प्रारंभ हुई जो रात 9 बजे तक एक सा जमकर बरसा। गांव के निचले इलाके जलमग्न हो गए और गांव में देर रात तक ग्रामीणों ने ट्रैक्टरों से मिट्टी की मेढ़ बांधी व कई खेतों में भरे पानी को रोकने का प्रयास किया। गांव समंदसर में भी करीब ढाई घण्टे बादल जमकर बरसे। दोनों गांवो की गलियों में पानी भर गया। गांव गुसाईंसर बड़ा, लोढेरा, पुनरासर, बिंझासर, तोलियासर, जैतासर, मोमासर में भी अच्छी बरसात हुई। वहीं दूसरी और गांव सातलेरा, बिग्गा, जाखासर, जैसलसर, अभयसिंहपूरा, सोनियासर मिठिया सहित कई गांवो की रोही में किसान बादलों से बरस जाने की गुजारिश कर रहें है। श्रीडूंगरगढ़ में सुबह मौसम सुहावना है और सावन के पहले सोमवार बरसात की पूरी संभावना बनी हुई है। बता देवें आसाढ़ के सूखा बीत जाने से बड़ी संख्या में बारानी किसान बुवाई नहीं कर सकें जो अब बुआई कर सकेंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव समंदसर में बरसात से निचले इलाके जलमग्न हुए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव में नीची गलियां पानी से लबालब हो गई है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव माणकरासर में कालबेलिया बस्ती से भोमियाजी मंदिर वाली गली में भरा पानी।
यहां तरसाया