Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20210103-WA0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जुलाई 2021। आज जिले में वैक्सिनेशन केवल बीकानेर में 8 स्थानों पर है इसके अलावा ग्रामीण में केवल श्रीडूंगरगढ़ के यूपीएचसी में 40 डोज लगेंगे। ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन के द्वारा इनमें से 20 डोज प्रथम व 20 डोज ही दूसरा टीका लगेगा। गांवो में वैक्सीन लगवाने ग्रामीणों की भीड़ उमड़ रही है और हंगामे की स्थिति सामने आ रही है। गुरूवार को धीरदेसर चोटियान में ढाणियों में रहने वाले ग्रामीण एकत्र हो गए और एएनएम सुरेश देवी ने बताया कि 350 ग्रामीणों ने पंजीकरण करवाया। टीके 200 को लगाए गए। ग्रामीणों ने टीके की मांग करते हुए सेंटर पर हंगामा किया। विभाग के कर्मचारियों व पूर्व सरपंच बजरंग लाल चोटिया ने ग्रामीणों से शांतिपूर्ण टीकाकरण के लिए समझाईश करते हुए उपलब्धता के आधार पर टीके लगवाने की अपील की। वहीं बाडेला गांव के बाबूलाल ने कहा कि कोवैक्सिन के दूसरे डोज के लिये समय अधिक हो गया है और लगातार प्रयास करने के बाद भी आस पास कहीं भी कोवैक्सिन का टीका नहीं लग पा रहा है। इस गांव के ग्रामीणों ने नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि युवाओं के लिए एक भी टीकाकरण कैम्प हमारे गांव में आयोजित नहीं हुआ है।