Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
टाइम्स 22-07-1-01
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जुलाई 2021। सामाजिक संक्रमण के काल में आर्थिक झगड़ों में अपनों से ही मारपीट के मामले लगातार बढ़ रहे है। जमीन रूपयों के खातिर दरकते रिश्तों की एक ओर घटना क्षेत्र में सामने आई है। अपने दो बेटों की तलाश में अपने खेत आए दंपति से अपने ही भाई के बेटों ने मारपीट की। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि जेठाराम पुत्र सुगनाराम जाट ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि मैं अपनी पत्नी संतोष के साथ बेरासर सांडवा रहता हूं। दो दिन पूर्व इनके 2 लड़के बिना बताए घर से निकल गए व दोनों पति पत्नी बच्चों को ढूंढते रहें। जेठाराम ने बताया कि मेरे भाई तोलाराम का फोन आया कि तेरे लड़के मेरे पास है। हम गांव धनेरू स्थित हमारे खेत में गए तो तोलाराम के पुत्र नंदलाल, मूलाराम सहित शिवलाल पुत्र देवाराम जाट ने फव्वारा पाइप से मारपीट की जिससे वह चोटिल हो गया। चिल्लाने पर कोई डर के मारे बचाने नहीं आए। रोला सुन के मेरे लड़के उनके घर से भाग कर आए तो आरोपी मौके से भाग गए। जेठाराम ने कार्रवाई की मांग करते हुए मुकदमा दर्ज करवाया व जांच सहायक उपनिरीक्षक बीरबल सिंह के सुपुर्द की गई है।