Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
टाइम्स 01

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जाखड़ सहित सैंकड़ो युवाओं व ग्रामीणों ने ट्रोमा के लिए पुरजोर आवाज उठाई व ज्ञापन सौंपा।

AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जुलाई 2021। श्रीडूंगरगढ़ में ट्रोमा सेंटर की मांग से क्षेत्र के नेता अब जन जन को जोड़ रहें है और सरकार से क्षेत्र की मांग नहीं क्षेत्र का हक बताते हुए ट्रोमा की आवाज को बुलंद कर रहें है। आज भाजपा नेता तोलाराम जाखड़ की अगुवाई में उपखंड कार्यालय के बाहर सैंकड़ो युवाओं व ग्रामीणों ने एकत्र होकर ट्रोमा के लिए जमकर नारेबाजी की व अशोक गहलोत सरकार से शीघ्र स्वीकृति देने की बात कही। जाखड़ ने कहा कि राज्य सरकार ट्रोमा के लिए कोई राजनीति नहीं करते हुए जनता के हित में निर्णय लेकर शीघ्र ट्रोमा सेंटर की स्वीकृति दें। जाखड़ ने कहा कि एनएच 11 सहित 53 ग्राम पंचायतों में होने वालों हादसों में बीकानेर तक पहुंचने के दौरान होने वाली मौतों से पूरा क्षेत्र आहत है। यदि हमारे क्षेत्र में ट्रोमा बने तो ये जानें बचाई जा सकती है। जाखड़ ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ की आवश्यकता को देखते हुए सरकार को प्रथम पंक्ति में ट्रोमा सेंटर की घोषणा करनी चाहिए। जाखड़ ने कहा कि सरकार की उदासीनता के कारण हम ट्रोमा के हक से वंचित है और अब शीघ्र ट्रोमा सेंटर की स्वीकृति नहीं दी गई तो पूरे क्षेत्र में होने वाले जनांदोलन के लिए जिम्मेदार सरकार होगी। सभी ने प्रशासन को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मोमासर सरपंच जुगराज संचेती, धनेरू सरंपच मोहन स्वामी, वीएचपी के भंवरलाल दुगड़, पार्षद रजत आसोपा, प्रकाश वाल्मीकि, मघराज तेजी सहित मदन सोनी, योगेश सेवक, असगर अली, सद्दाम तंवर, सदीक भुट्टा, उस्मान भाटी, अबू साहिल शामिल रहें के ट्रोमा के लिए पुरजोर मांग उठाई। बता देवें श्रीडूंगरगढ़ में ट्रोमा स्वीकृति के लिए सभी क्षेत्रीय नेता, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन, सैंकड़ो स्वयंसेवी संस्थाओं के युवा लगातार मांग उठा रहें है व मांग को मजबूत करने के लिए संघर्ष करने में जुटें हुए है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ट्रोमा के लिए भाजपा नेता तोलाराम जाखड़ की अगुवाई में युवाओं ने उपखंड कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जाखड़ सहित सैंकड़ो युवाओं व ग्रामीणों ने ट्रोमा के लिए पुरजोर आवाज उठाई व ज्ञापन सौंपा।