Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जुलाई 2021। श्रीडूंगरगढ़ मुख्यालय पर सोमवार को तहसील क्षेत्र में गोचर में बसे ग्रामीणों के लिए आबादी काटने की आवाज युवाओं ने प्रदर्शन के दौरान जमकर उठाई। और आज सुबह ही न्यायालय के आदेशानुसार प्रशासन गांव तोलियासर में कार्रवाई के लिए पहुंचा। नायब तहसीलदार के नेतृत्व में टीम गांव में पहुंची और मणकरासर की तरह यहां भी ग्रामीणों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा व आरएलपी नेता विवेक माचरा पहुंचे तथा ग्रामीणों का पक्ष लिया। प्रशासन ने न्यायालय के आदेश का हवाला दिया व गोचर व जोहड़ पायतन की भूमि से हटाने की समझाइश की परन्तु ग्रामीण नहीं माने। मौके से जेसीबी वापस लौटने के लिए रवाना हो गई हों और प्रशासन भी विरोध के चलते समझाईश के बाद लौटने की तैयारी कर रहा है। बता देवें न्यायालय द्वारा प्रशासन को गांव तोलियासर में खसरा नम्बर 860/241 पायतन व खसरा नम्बर 500, 504 गोचर के अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए। क्षेत्र के अधिकांश गांवो में आबादी बढ़ने के साथ गोचर में बसने की समस्या सामने आ रही है और इसका स्थाई समाधान करने की मांग भी ग्रामीण नेताओं व प्रशासन से लगातार कर रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आरएलपी नेता विवेक माचरा भी मौके पर पहुंचे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा पहुंचे मौके पर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जेसीबी व पुलिस जाप्ते के साथ पहुंची प्रशासन की टीम, जेसीबी वापस लौटने के लिए रवाना हो गई है।