Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20191008-WA0137
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अक्टूबर 2019। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी की स्वयं सेविकाओं शहर के मुख्य मार्गों से विजयदशमी पर विशाल भगवा रैली निकाली। रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने जोश और उत्साह से लबरेज होकर भाग लिया। रैली का प्रारंभ भूतनाथ मंदिर ताल मैदान से शस्त्र पूजन से हुआ। विश्वकर्मा मंदिर सहित मुख्य बाजार में कई जगहों पर पुष्प वर्षा कर नागरिकों ने रैली का स्वागत किया। घूमच्चकर पर महावीर माली ने रैली के लिए ठंडे जल की व्यवस्था की। सिंधी कॉलोनी में भी रैली को पीने के पानी की आपूर्ति की गई। डीजे की धुनों पर बज रहें गीतों से युवाओं में उत्साह का संचार हुआ और वंदेमातरम के नारे शहर को गुंजायमान कर रहे थे। घूमच्चकर से रैली सिंधी कॉलोनी होते हुए बिहानियों के नोहरे में सम्पन्न हुई।

शास्त्रों के आदेश से शस्त्र पूजन- पारीक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हिन्दू स्वाभिमान मंच के संयोजक श्यामसुंदर पारीक ने कहा कि हिन्दू समाज में शास्त्रों की प्रेरणा से शस्त्र पूजन किया जाता है और ये आत्मरक्षा के लिए है ना कि किसी को नुकसान पहुंचाने के लिए। सनातन संस्कृति वसुधैव कुटुम्बकम की रही है और हम सभी का समान सम्मान करते है। विश्व हिंदू परिषद के तहसील मंत्री सत्यनारायण स्वामी ने सभी कार्यकर्ताओं को शांतिपूर्ण व व्यवस्थित रैली आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया। दुर्गावाहिनी बहनों ने सभी से अपनी बहनों को संघठन से जोड़ने की अपील की।

रैली में दिखी समरसता
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रैली में जय श्रीराम के साथ हर हर महादेव भी गूंज रहा था तो भारत माँ की जय के साथ जय भीम के नारे भी सुनाई दिए। रैली में समाज ने एक सूत्र में बंधे होने का संदेश दिया और समरसता दिखाई।

रैली ने सिखाई करुणा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भगवा रैली ने जनता को अनजाने में ही करुणा का संदेश भी दिया। इस आयोजन में आम नागरिकों को कष्ट नही दिया गया। मुख्य बाजार से निकलते हुए रैली में आयोजकों ने देखा एक बाइक पर एक महिला को लिए युवक तेजी से आ रहा था। रैली के लिए उसे रोका गया। परन्तु नजर महिला पर पड़ी उसके हाथ की अंगुली से खून बह रहा था। आयोजकों ने रैली रोक कर महिला को अस्पताल जाने का रास्ता दिया। युहीं मुख्य बाजार में रैली ने एक बस को पहले निकलने दिया जिससे वो अपने निर्धारित समय से देर ना हो और यात्री परेशान ना हो।

प्रशासन मुस्तेद दिखा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रैली में पुलिस प्रशासन पूर्णतया मुस्तेद दिखा। थानाधिकारी सत्यनारायण गोदारा स्वयं अपनी टीम की कमान संभाले हुए थे। महिला कॉन्स्टेबल भी तैनात रही, पूरी रैली के आयोजन में पुलिसकर्मी साथ साथ चले। प्रशासन ने रैली की वेडियोग्राफी भी की। एक दो जगह प्रशासन ने रैली का मार्ग भी बदलवाया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विजयदशमी पर भगवा रैली निकली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रैली में दुर्गावाहिनियों ने भाग लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जय श्रीराम के लगाए नारे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस प्रशासन ने पूरी रैली में मुस्तेदी दिखाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रैली को संबोधित करते श्यामसुंदर पारीक।