Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जुलाई 2021। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन की जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है व तीन सदस्यों को सदस्यता दी गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष सांगेश कुमार भाटी ने जिलाध्यक्ष ललितसिंह ओड की अनुशंसा पर बीकानेर जिला कार्यकारिणी में पवन नाई, दीपू भार्गव, कर्णवीर भार्गव को सदस्य नियुक्त किया है। तीनों नवनियुक्त सदस्यों की नियुक्ति पर तहसील अध्यक्ष कन्हैयालाल गोदारा एवं शहर अध्यक्ष भंवरसिंह शेखावत ने शुभकामनाएं दी। तीनों सदस्यों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार जताया व संगठन में निष्ठापूर्वक कार्य करने की बात कही।