Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जूलाई 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में पारिवारिक रिश्तों के दरकने से अपराध बढ़ रहे है और एक ऐसे ही सनसनीखेज अपराध की खबर सामने आई है कि श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में अपनी पत्नी के पास आए एक अधेड़ पर उसकी पत्नी एवं ससुर ने तेजाब से हमला कर दिया। हमले में गंभीर घायल पति को बीकानेर ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि गांव कुंतासर निवासी मूलाराम जाट ने अपना दूसरा विवाह विद्यादेवी से किया था। और विद्यादेवी इन दिनों श्रीडूंगरगढ़ के कमला नगर में रह रही थी। यहां मूलाराम उससे मिलने आया तो विद्यादेवी और उसके पिता परमा ने मूलाराम पर तेजाब उड़ेल दिया। तेजाब डालने से गंभीर रूप से झुलसे मूलाराम की पुत्री सीता देवी ने अपनी सौतेली मां एवं उसके पिता के खिलाफ श्रीडूंगरगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।