Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जुलाई 2021। गांव ठुकरियासर में प्रधान प्रतिनिधि के हस्तक्षेप से शनिवार को ट्रान्सफार्मर तो लग गया परन्तु गांव में ग्रामीण पेयजल किल्लत से जूझ रहें है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब छः माह से गांव में पानी की समस्या है और बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहें है। बेसहारा पशुओं को पीने के लिए पानी नहीं मिल रहा है व सरस सेना के युवा जनसहयोग से पानी खेलियों में भरवा रहें है। गांव के जागरूक युवा हनुमान गोदारा ने बताया कि ग्रामीण टैंकर से पानी खरीदने को मजबूर है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में तीन चार ट्यूबवेल पानी देने की स्थिति में हैं लेकिन जलदाय विभाग मोटर की व्यवस्था ही नहीं कर रहा है। गोदारा ने कहा कि विभाग पुरानी मोटर लगाता है जो 4 घण्टे चलने के बाद फिर जल जाती है जिससे ग्रामीणों में विभाग के प्रति नाराजगी है। ग्रामीणों ने कहा कि विभाग सुनवाई नहीं कर रहा हैं। वहीं विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ठुकरियासर गांव में विभाग के दो ट्यूबवैल है एक उत्तरादा बास व गांव में आरोप्लांट के पास जो दोनेां चालू है वहीं ग्राम पंचायत का ट्यूबवेल बंद है जिसके लिए भी प्रयास किए जा रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव में ग्रामीण युवा आवारा पशुओं के लिए पानी की खेलियां भरवा रहें है।