Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जुलाई 2021। आज डॉक्टर्स डे व सीए डे पर संस्कार इनोवेटिव स्कूल के सहयोग से लॉयंस क्लब ने कस्बे के डॉक्टर्स व सीए के प्रति सम्मान प्रकट करने का दायित्व निभाया व सभी डॉक्टर्स को अभिनन्दन पत्र देकर सम्मान किया। वहीं एसबीआई बैंक ने भी राजकीय अस्पताल के डॉक्टर्स को उपहार देकर सम्मानित किया।

लॉयंस क्लब के कार्यकर्ता पहुंचे कस्बे के हर एक अस्पताल में।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लॉयंस क्लब के सदस्यों ने आज कस्बे के सभी डॉक्टर्स व सीए को अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया। लॉयंस क्लब श्रीडूंगरगढ़ ग्रेटर के सदस्य महेश राजोतिया ने बताया कि अध्यक्ष रविप्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में श्रीडूंगरगढ़ के 37 डॉक्टर्स व 5 चार्ट्रेट अकाउंटेंट  का सम्मान किया गया। डॉक्टर्स को सम्मान देने में क्लब के सचिव  रमेश मूंधड़ा, कोषाध्यक्ष हंसराज माली,  महावीर माली, पूनम सुथार,  मनोज गुंसाई, सत्यनारायण स्वामी, डालनाथ सिद्ध , रजनीश सैनी,  महेंद्र जैन,  भगवान स्वामी,  रामनिवास सिद्ध आदि ने सेवा देकर आयोजन को सफल बनाया। अध्यक्ष रविप्रकाश शर्मा सहित सदस्यों ने सभी सम्मान पत्रों का सहयोग देने के लिए संस्कार इनोवेटिव पब्लिक स्कूल के संचालक मनोज गुसाईं का आभार प्रकट किया।

ये डॉक्टर्स हुए सम्मानित

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से डॉ. एस के बिहनी, डॉ. संतोष आर्य, डॉ.श्याम सुंदर नागल, डॉ.शंकरलाल शर्मा, डॉ.ओ पी स्वामी, डॉ.विमलेश, डॉ.प्रियंका विश्नोई, डॉ.सुदेश, डॉ.सुनील गोयल, डॉ.सहीराम धतरवाल एवम् तुलसी सेवा केंद्र संस्थान से डॉ.एन पी मारू, डॉ.वी के असवाल, डॉ.अविरल असवाल, डॉ.मनीषा पंवार, डॉ.गौरव सिंधु, डॉ.राजकुमार सुथार, डॉ. जहांगीर, जोशी हॉस्पिटल से डॉ. एल डी जोशी, डॉ.मंजू जोशी, पेड़ीवाल हॉस्पिटल से डॉ.के एल पेड़ीवाल, डॉ.कुसुमलता पेड़ीवाल, गुरुकृपा हॉस्पिटल से डॉ.के एल शर्मा, डॉ. वंदना मितल, धनवंतरी हॉस्पिटल से डॉ. भरत चोपड़ा, डॉ.विकास मितल, डॉ.अदिती मितल, डॉ भारती शर्मा, डॉ. एम एस संधू, और आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक  विभाग से  डॉ.पी डी स्वामी, डॉ.के के व्यास, डॉ.गणेश शर्मा, डॉ. श्रीगोपाल शर्मा,  डेंटिस्ट डॉक्टर्स में डॉ.देवीसिंह भाटी, डॉ.के एल गिरी, डॉ. आर. के. पुरोहित, डॉ.राम पांडिया आदि को सम्मानित किया गया ।

ये चार्टेट अकाउंटेंट हुए सम्मानित।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्लब के सदस्यों ने सीए-डे पर कस्बे के सीए रविप्रकाश शर्मा, सीए अभिषेक पुरोहित, सीए प्रफ्फुल मितल, सीए राघव सोनी, सीए हेतराम पुनियां सम्मान करते हुए बधाई दी।

एसबीआई ने किया इन डॉक्टर्स का सम्मान। 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एसबीआई बैंक के मोमासर शाखा प्रबधंक राकेश कुमार ओला, सहायक प्रबंधक राजकुमार सोलंकी सहित बैंक स्टाफ ने डॉक्टर्स डे पर सभी चिकित्सकों को बधाई दी तथा मोमासर राजकीय अस्पताल के डॉ. सीताराम, डॉ. मनीषा, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. मीरा मीणा को उपहार देकर सम्मानित किया। ओला ने कहा कि कोरोना महामारी काल में डॉक्टर्स ने जान की बाजी लगा कर देश के नागरिकों की सेवा सुरक्षा में जो योगदान दिया है उसके लिए आज देश का प्रत्येक नागरिक इनके सम्मान में नतमस्तक है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लॉयंस क्लब ने सम्मानित किया डॉक्टर्स को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जोशी हॉस्पिटल में क्लब के सदस्यों ने जोशी दम्पति का सम्मान किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बैंक शाखा प्रबंधक ने राजकीय अस्पताल में डॉक्टर्स का सम्मान किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धन्वन्तरी हॉस्पिटल के डॉक्टर्स का सम्मान किया लॉयन्स क्लब के सदस्यों ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आंखों के अस्पताल में डॉक्टर्स का सम्मान किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्लब ने सीए रविप्रकाश शर्मा का सम्मान किया।