Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
IMG-20190503-WA0036
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 3 मई, 2019। बीकानेर लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल को जिताने के लिए भाजपा केंद्रीय नेतृत्व अपनी पूरी ताकत लगा रहा है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां अपने संबोधन में मेघवाल की जम कर तारीफ की, वही शनिवार को प्रचार के अंतिम दिन भाजपा नेतृत्व में नंबर 2 पर माने जाने वाले दिग्गज नेता नितिन गडकरी मेघवाल के समर्थन में रोड शो कर वोट मांगेंगे। गडकरी सुबह 10.30 बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे ओर बीकानेर केईएम रोड से कोटगेट तक रोड शो में भाग लेंगे। गडकरी इसके बाद प्रेस कान्फ्रेंस भी करेंगे और 1.30 बजे बीकानेर से जयपुर के लिए रवाना होंगे। प्रचार के अंतिम दिन भाजपा अपनी पूरी ताकत झोंक देना चाह रही है।