Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जून 2021। भाजपा विश्व में सबसे बड़ी पार्टी के गौरव के साथ खड़ी है और सभी कार्यकर्ता ये गर्व करें कि हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की सबसे बड़ी पार्टी के माध्यम से राष्ट्रसेवा में जुटे है। ये बात आज भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सीपी जोशी ने भाजपा देहात की जिला समन्वयक समिति व जिला कार्यकारिणी की बैठक लेते हुए कार्यकर्ताओं से कही। बीकानेर भाजपा देहात कार्यालय में दो चरणों मे आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने की। प्रथम चरण में पार्टी की रीति नीति व आगामी लक्ष्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस बैठक में जिला संगठन प्रभारी काशीराम गोदारा, विधायक बिहारीलाल बिश्नोई, विधायक सुमित गोदारा, जिला महामंत्री कुम्भाराम सिद्ध शामिल हुए। दूसरे चरण की बैठक में जिला कार्यालय में मण्डल अध्यक्षों, मण्डल प्रभारियों व मोर्चा जिलाध्यक्षों के साथ जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई। जिसमें सक्रिय कार्यकर्ताओं को मौका देने की बात जोशी ने कही। जिला प्रभारी काशीराम गोदारा ने सम्बोधित करते हुए कहा की भाजपा से जुड़ना देश सेवा में योगदान देना है क्योंकि भाजपा पूरे देश को परिवार मानती है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने कहा कि कोरोना काल मे कार्यकर्ताओं ने जो सेवाएं दी है वो अपने आप में एक मिसाल है। सारस्वत ने कहा कि सभी पदाधिकारियों को शक्ति केन्द्र व बूथ स्तर पर प्रवास कर संगठन को पूर्ण सक्रिय करना है। बैठक का प्रारंभ भारत माता, डॉ् श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों के सामने दीप प्रज्वलन के साथ वंदे मातरम व पुष्पांजलि के साथ किया गया। पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता व कोरोना का कालखंड में सेवा करते हुए दिवंगत कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि भी दी गई। पार्टी द्वारा नवनियुक्त सभी मोर्चा के जिलाध्यक्षों का पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत भी किया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष भंवरलाल नैण बजरंग लाल सारस्वत, रामनिवास माहिया, डॉ बेगाराम बाना, शिव प्रजापत, आसकरण भट्टर, हनुमान वैद, सुशील सुथार, कृष्णा कवर, जिलामंत्री देवीलाल मेघवाल, अगर सिंह, भंवरी देवी, कोझुराम शर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जसराज सिवर, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष भंवरलाल जांगिड़, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष मांगीलाल मेघवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष इमरान राईन, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश नायक, पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ भागीरथ मुण्ड, चम्पालाल गेदर, मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र संचेती, महावीर प्रजापत, जगदीश स्वामी, गिरधारीलाल गोदारा, रामकुमार नायक, रामदयाल मेघवाल, ओमप्रकाश सुथार, छगन प्रजापत, सहीराम चौधरी, जितेंद्र जाजड़ा, सुरेन्द्र चारण, जगविन्द्र सिंधु, श्रवण शर्मा, जसवंत थैया, ज्योति स्वरूप सस्कृता आदि उपस्थित रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर भाजपा कार्यालय में देहात भाजपा के कार्यकर्ताओं की बैठक ली सीपी जोशी ने।