Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जून 2021। कस्बे की महिलाशक्ति उषा जैन ने बालाजी डेयरी के बाद अगला कदम बालाजी रेस्टोरेंट खोलने का उठाया है। सरकारी अस्पताल के पीछे भव्य बालाजी रेस्टोरेंट का उद्घाटन पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा द्वारा किया गया। शर्मा ने कहा कि कोरोना काल में नागरिकों को शुद्ध व अच्छे खाने की वेरायटी देना भी कठिन परिश्रम का कार्य है और ये कार्य बालाजी रेस्टोरेंट में सेवा भाव से किया जा रहा है जो एक सराहनीय प्रयास है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष महावीर अड़ावलिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष भवानी प्रकाश तावनियां, पूर्व पार्षद अशोक झाबक उपस्थित रहें। रेस्टोरेंट संचालिका उषा जैन ने बताया है यहाँ इंडियन चाट, साउथ इंडियन, चाइनीज, फास्ट फ़ूड के साथ स्पेशल थाली जिसमें तंदूर, नान, लच्छा परांठा भी शामिल रहेगी। सभी प्रकार की स्पेशल सब्जियां, पैकिंग जूस, आइसक्रीम, कोल्डड्रिंक भी हर समय उपलब्ध रहेगी। जैन ने बताया कि यहां खास तौर पर मोमोज का स्वाद परफेक्ट है और बैठने के लिए केबिन सुविधा भी उपलब्ध है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बैठने व खाने के स्वाद पर विशेष ध्यान दिया गया है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रेस्टोरेंट को मेट्रो सिटी की तरह डिजाइन किया गया है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे की उषा जैन ने विभिन्न फूड रेंज के साथ खोला बालाजी रेस्टोरेंट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रेस्टोरेंट में फेमिली केबिन की सुविधा भी दी गई है।