Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जून 2021। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने महात्मा गांधी अंग्रेजी मीडियम स्कूलों में शिक्षा सत्र 2021-22 में प्रवेश का शेडयूल जारी कर दिया है। कक्षा एक में सभी सीटों पर नए प्रवेश होंगे तथा कक्षा2 से 8वीं में रिक्त सीटों पर एडमिशन होगा। कक्षा एक से 8 तक में प्रवेश के लिए आवेदन 25 जून तक, प्राप्त आवेदन सूची चस्पा 26 जून को, कक्षा एक के लिए लॉटरी 28 जून, 2 से 8 की रिक्त सीटों की सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा 26 जून व इनकी लॉटरी 29 जून को होगी। 30 जून तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
सरकारी स्कूलों में 8वीं तक के 60 लाख विद्यार्थियों को ड्रेस फ्री
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राज्य सरकार ने सभी सरकारी स्कूलों में आठवीं तक के सभी बच्चों को स्कूल ड्रेस फ्री देने की घोषणा की है। अधिसूचना जारी कर दी गई है और इससे 60 लाख विद्यार्थियों को लाभ होगा। शिक्षा मंत्री गोविंद डोटासरा ने बताया कि यूनिफॉर्म इसी सत्र से दी जाएगी। इसका लाभ किस तरह दिया जाएगा, रंग क्या होगा, ड्रेस देंगे या पैसे बच्चों के खातों में जमा होंगे इसको लेकर अभी पॉलिसी तैयार होनी शेष है।